फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doctors on strike in Nooh

मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर

Fri, 27 Dec 2019 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Doctors on strike in Nooh
नूंह। मेडिकल कॉलेज नलहड़ में शुक्रवार को जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। इस कारण अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है, मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां सीनियर डॉक्टरों पर काम का अधिक बोझ आ गया। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों से यह मांग की जा रही है, लेकिन उनको अनसुना किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार छठें वेतन आयोग के तहत उन्हें 45 हजार बेसिक वेतन के अलावा 15 हजार रुपये मेवात भत्ता मिल रहा है। कुल मिलाकर करीब 60 हजार रुपये मासिक वेतन जूनियर डॉक्टर को दिया जा रहा है। जबकि प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को सातवें वेतन आयोग के तहत करीब 90 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है।
विज्ञापन

कालेज में कार्यरत जूनियर डॉक्टर जगमोहन, डॉ. सुफिया, वैशाली, रेनू, परमीना, प्रिया, शबनम, सुशील, इरफान, कमल, शशिकांत, संजीव, राहुल, विनीत का कहना है कि यहां बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से डॉक्टर नौकरी करने आ रहे हैं, लेकिन वेतन कम होने के कारण पिछले 6 माह में कई डॉक्टर काम छोड़कर जा चुके हैं। अब महज 36 जूनियर डॉक्टर के भरोसे नलहड़ मेडिकल कॉलेज चल रहा है, जबकि 95 जूनियर डॉक्टर के पद यहां स्वीकृत हैं। अंबेडकर मिशनरीज एंप्लाइज स्टूडेंट्स एंड डेप्रीव्ड पीपुल्ज सोसाइटी के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर गुलशन प्रकाश ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed