फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Do not be afraid in trouble, fight boldly

मुसीबत में डरें नहीं, डटकर करें मुकाबला

Tue, 12 Apr 2022 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Do not be afraid in trouble, fight boldly
दादरी। मुसीबत के समय छात्राओं को डरना नहीं चाहिए बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिए। अगर कोई मनचला परेशान करे तो उसे मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। यह बात मार्शल आर्ट प्रशिक्षक रीना भाटी ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के दौरान कस्बे के शैफाली पब्लिक स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर देते समय कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को बताया कि स्कूल-कॉलेज आते-जाते समय सुनसान रास्तों पर सावधान होकर निकलना चाहिए। हर पल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। जो वस्तु आपके पास मौके पर हो उससे तत्काल हमला करके अपने आप को बचाया जा सकता है। इनमें पेन, बालों में लगाने वाली चिमटी और स्कूटी आदि की चाबी भी हो सकती है। उसी को हथियार बनाकर वार करना चाहिए।
विज्ञापन

अपराजिता मुहिम से छात्राओं में आत्मबल पैदा होता है। इससे उनको मुसीबत में सामना करने की हिम्मत मिलती है।
प्रोमिता शर्मा, प्रधानाचार्या
पढ़ाई के साथ छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सीखने चाहिए। अपराजिता अभियान के अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का प्रयास सराहनीय है।
इतिसा गौतम, छात्रा
आत्मरक्षा के गुर सीखने से विश्वास बढ़ा है और यह अभियान हम जैसी लड़कियों को सशक्त बनने के लिए प्रेरित करता है।
सारिका भाटी, छात्रा
आत्मरक्षा शिविर से हमें पता चला कि पेन आदि से भी मनचलों को सबक सिखाया जा सकता है।
छात्रा, रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed