फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Divyang attacked with sticks in school dispute

नोएडा: जेवर में स्कूल के विवाद में दिव्यांग पर लाठियों से हमला, आरोपी पुरुष-महिला गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2022 06:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2022 06:58 PM IST
सार

एक मकान में स्कूल होने के बाद दो रिश्तेदारों में विवाद हो गया था। इस संबंध में मकान मालिक और एक महिला ने दिव्यांग किरायेदार को लाठियों से पीटा, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Divyang attacked with sticks in school dispute
दिव्यांग को पीटते आरोपी पति-पत्नी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जेवर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जेवर के चौरोली रोड स्थित स्कूल के विवाद में रविवार को एक पक्ष ने स्कूटी पर बैठे दिव्यांग पर लाठियों से हमला कर दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो ट्विटर पर साझा कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार शाम आरोपी पुरुष और महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


चोरौली रोड निवासी जुगेंद्र सिंह ने अपना मकान स्कूल चलाने के लिए रिश्तेदार गजेंद्र तालान को किराये पर दिया हुआ था। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद रहा। इस कारण जुगेंद्र सिंह ने मकान में किरायेदारों को रख लिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के दो लोग जुगेंद्र और दूसरे पक्ष के शिवा तालान के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जुगेंद्र और उसकी पत्नी दिव्यांग गजेंद्र पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे पुरुष व महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed