फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Divorce given to first wife after second marriage

दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी को दिया तलाक

Sat, 29 Jan 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Divorce given to first wife after second marriage
पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र के गांव नई में यूसुफ ने दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी के साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह अप्रैल 2017 में पुन्हाना निवासी यूसुफ के साथ हुआ था। इसके बाद यूसुफ ने एक युवती से करीब दो साल पहले दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की दूसरी पत्नी से एक लड़की हुई। जिसमें उस लड़की के परिजनों ने यूसुफ को एक प्लॉट और लाखों रुपये दिए। पीड़िता का आरोप है कि दूसरी पत्नी के परिजनों से प्लॉट मिलने के बाद उसके ससुराल वालों ने भी उसके मायके वालों से भी प्लॉट और नकदी की मांग की। जब इसका विरोध किया तो उसके पति व उसके ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा पति ने तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति यूसुफ, सास सुभानी सहित छह नामजद के खिलाफ दहेज, मारपीट के अलावा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed