फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District will get gifts in the new year

नए साल में जिले को मिलेंगी सौगातें

Fri, 31 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
District will get gifts in the new year
नूंह। राज्य सरकार नूंह जिला को एक विकसित और अग्रणी जिला बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। सरकार ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और अधिक गति मिलेगी। नववर्ष में नूंह जिला में 4 करोड़ 50 लाख 61 हजार 250 रुपये की लागत से 100 आंगनबाड़ी को रेनोवेट कर उन्हें अत्याधुनिक बनाकर उनकी दिवारों पर रचनात्मक चित्रण करवाकर बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण, चाइल्ड फ्रेंडली, इलेक्ट्रानिक पाठ्य सामग्री, बिजली आपूर्ति, बच्चों में सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए खिलौने और पाठ्य सामग्री, खेल आदि सुविधा आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी। ताकि बच्चों का मानसिक व भावनात्मक विकास हो सके। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के 14 सब सेंटरों को 1 करोड़ 49 लाख 38 हजार रुपए की लागत से फरवरी 2022 तक रेनोवेट कर सोलर लाइट से जोड़ा जाएगा ताकि बिजली न होने पर इनमें सुचारु रूप से काम चलता रहे और बीमार लोगों को कोई परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त 20 स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे, जिनमें स्कूल टाइम के बाद फाइनेंशियल, मार्केटिंग आदि के बारे में स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। नीति आयोग द्वारा कार्यों की मंजूरी मिल गई है। नववर्ष में नूंह जिला में चल रहे विकास कार्यों को तेजी गति दी जाएगी। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि नववर्ष में नूंह के युवाओं फौज व पुलिस में भर्ती के लिए कोचिंग व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेवात के युवा फिजिकल तो पास कर लेते हैं, लेकिन लिखित परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं। अब कोचिंग की व्यवस्था होने पर यहां के युवाओं को नववर्ष में इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नूंह जिला के लोगों को नववर्ष-2022 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जिलावासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना करते हुए नववर्ष पर कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करें तभी जाकर कोरोना को हराया जा सके।
विज्ञापन

जिले के लोगों के लिए नया साल सभी खुशियां लेकर आए। नए साल की शुरूआत जिले के युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। युवाओं के आगे बढ़ने से ही समाज में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरूण सिंगला, पुलिस अधीक्षक नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed