फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   district level geeta jayanti mahotsav

जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव

Sat, 07 Dec 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
district level geeta jayanti mahotsav
नूंह। जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को नूंह के मेवात मॉडल स्कूल में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सोहना तावडू के विधायक संजय सिंह ने कार्यक्रमों का शुभारंभ कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टालों का रिबन काटकर अवलोकन किया। विधायक संजय सिंह ने कहा कि गीता एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि बेहतर जीवन जीने का एक सिद्धांत भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवत गीता का भारतीय संस्कृति धर्म एवं दर्शन पर गहरा प्रभाव रहा है। गीता किसी विशेष धर्म व समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरी मानव जाति के लिए एक ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गीता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए बेहतर रूप से कार्य कर रही है। आज पूरे विश्व में गीता का ज्ञान लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। गीता के संदेश में लोगों को बेहतर जीवन जीने और समाज निर्माण करने का संदेश मिलता है। गीता में कर्म करने की जो शिक्षा दी गई है उसके आधार पर व्यक्ति को कर्म करते रहना चाहिए फल की इच्छा कभी नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान कर्म करने वाले को उसका फल अपने आप ही देते हैं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि द्रौपदी चीर हरण पर आधारित जो नाटिका प्रस्तुत की गई है वह वास्तव में सराहनीय है तथा इसके साथ-साथ बच्चों द्वारा प्रस्तुत अन्य कार्यक्रम भी बहुत ही बेहतरीन है। इस मौके पर एसडीएम प्रदीप अहलावत, एलडीएम सत्य प्रकाश सिंह, डीईओ सूरजभान, डीईईओ कपिल पूनिया, डीआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता, एसएमओ डॉक्टर गोबिंद शरण, एसएचआरएलएम जिला प्रबंधक अब्दुल रब असरी, बीपीएम मंजू सिन्हा, खादी ग्राम उद्योग गुड़गांव कीर्ति सिंह सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा समापन
जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का समापन रविवार को होगा। इस अवसर पर शहर में एक बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके जरिये सरकार की उपलब्धियों के साथ विभागों के कार्य को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्ड पर छापा उल्टा लोगो
गीता जयंती महोत्सव पर जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों, राजनेताओं व कर्मचारियों सहित जिले के अन्य लोगों को निमंत्रण के लिए कार्ड छपवाए गए थे। इसमें प्रदेश सरकार के लोगो को उल्टा प्रकाशित किया गया जोकि जिले में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन द्वारा इससे पूर्व भी 15 अगस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान भी 26 जनवरी के कार्ड बांटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed