{"_id":"6a65ffce22840925a705d445","slug":"district-girls-boxing-trials-today-noida-news-c-23-1-lko1064-101319-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला बालिका बॉक्सिंग के ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला बालिका बॉक्सिंग के ट्रायल आज
विज्ञापन
जिला बालिका बॉक्सिंग के ट्रायल आज
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जूनियर कैटेगरी में जिला स्तरीय बालिका बॉक्सिंग के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बॉक्सर मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगी।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 27 जुलाई सोमवार को मलकपुर स्टेडियम में जिला खेल विभाग व जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से बॉक्सिंग के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 28 जुलाई को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। उसके बाद उनका चयन 1 से 4 अगस्त तक वाराणसी के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 44-46, 46-48, 48-50, 50-52, 52-54, 54-57, 57-60, 60-63, 63-66, 66-70, 70-75, 75-80, 80 से अधिक किग्रा भार वर्ग में बालिकाएं हिस्सा लेंगी।