फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District Education Officer meets up to plan implementation of schemes

शिक्षा विभाग की योजनाओं को सख्ती से लागू किया जाएगा जिला शिक्षा अधिकारी

Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
District Education Officer meets up to plan  implementation of schemes
नूंह। फिरोजपुर नमक स्थित जेबीटी संस्थान में बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बैठक की। महात्मा गांधी की जयंती पर जिले में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को मजबूती देने के लिए चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सूरजभान व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा गांवों में पंच, सरपंच, अभिभावकों का सहयोग लिया जाएगा। स्कूलों में श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। जिले के 70 हजार बच्चों को राजीव गांधी स्कॉलरशिप, वर्दी, स्टेशनरी का लाभ नहीं मिला है। जिला शिक्षा अधिकारी सूरजभान व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने 30 सिंतबर तक इन कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मौजूद स्कूल प्रधानाचार्यों ने बताया कि आधार कार्ड में गलती, बैंक खातों का नहीं होने के कारण बच्चों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस मौके पर नूंह खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद, पुन्हाना खंड शिक्षा अधिकारी सद्दीक अहमद, तावड़ू खंड शिक्षा अधिकारी सुनील यादव, नगीना खंड शिक्षा अधिकारी हयात खान, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी ज्ञानेंद्र के अलावा सभी जेबीटी के प्राचार्य व स्कूल मुखिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed