{"_id":"603bdcc78ebc3ee6463865b9","slug":"disputes-between-the-tenants-and-the-aoa-in-the-society-demonstrations-grnoida-news-noi5684362154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी में किरायेदारों और एओए के बीच विवाद, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसाइटी में किरायेदारों और एओए के बीच विवाद, प्रदर्शन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो के 16 एवेन्यू सोसाइटी के किराएदारों ने एओए के खिलाफ किया प्रदर्शन
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो के 16 एवेन्यू सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) और किरायेदारों के बीच विवाद हो गया है। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि एओए ने सुरक्षा धनराशि और शिफ्टिंग शुल्क लगा दिया है। इससे अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। वहीं, एओए का कहना है कि सुरक्षा और अन्य सुविधा के हिसाब से यह सही है। कई अन्य सोसाइटी में भी इस तरह का शुल्क लिया जाता है। कुछ लोग बेवजह विवाद कर रहे हैं।
गौड़ सिटी दो के 16 एवेन्यू में 1700 से अधिक परिवार रह रहे हैं। इनमें से 950 से अधिक फ्लैटों के निवासी किराये पर रह रहे हैं। इन लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे अमित गोस्वामी ने बताया कि 6 साल से लोग किराये पर रह रहे हैं। अब तक कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन अब एओए ने किरायेदारों को अलग वर्ग में बांट दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एओए ने सुरक्षा धनराशि के 5000 और शिफ्टिंग के समय 2000 रुपये देने का नियम बना दिया है, जो एक मार्च से किरायेदारों पर लागू होगा।
आरोप है कि यह नियम बनाने से पहले लोगों से पूछा नहीं गया। एओए नियम बनाने का कारण भी नहीं बता रही है। इसके विरोध में रविवार को किराये पर रह रहे लोगों ने बैठक कर एओए से जवाब मांगना चाहा, लेकिन एओए के सदस्य बात करने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद लोगों ने एओए के खिलाफ प्रदर्शन किया। एओए ने एक सप्ताह बाद बैठक करने का आश्वासन दिया है। लोगों का कहना है कि अगर एओए ने समस्या का समाधान नहीं किया तो जिलाधिकारी और सब रजिस्ट्रार मेरठ में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
फैसला सही, केवल हुड़दंगी कर रहे विरोध
एओए के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि नियमों को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है। सोसाइटी की सुरक्षा और बेहतर सुविधा के लिए कुछ फैसले लिए हैं। गौड़ सिटी दो और नोएडा की कई सोसाइटी में सुरक्षा और शिफ्टिंग शुल्क लिया जाता है। यहां कुछ लोग ही विरोध कर रहे हैं। किराये पर रहने वाले कुछ लोग देर रात तक हुड़दंग मचाते हैं। कई बार सोसाइटी की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचा है। वो नुकसान की भरपाई भी नहीं करते हैं। नए नियमों से ऐसा नहीं होगा। सोसाइटी में 50 सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर से भी सत्यापन कराने की मांग की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है।