फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Disposal of 58652 cases in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 58652 वादों का निस्तारण

Sun, 13 Mar 2022 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 58652 cases in National Lok Adalat
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय और तहसील परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। जिला न्यायाधीश अशोक कुमार सप्तम की अध्यक्षता में अदालत लगी। इस दौरान 58652 वादों का निस्तारण किया गया और करीब 34.38 करोड़ रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयहिंद कुमार सिंह ने बताया कि जिला जज अशोक कुमार-सप्तम ने 6 व पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय आईपीएस जोश ने 47 वादों का निस्तारण किया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक के 482, बीएसएनएल के 27, एनपीसीएल के 16, परिवहन विभाग के 13795 व यातायात विभाग के 9978 ई-चालान के मामलों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार आदि समस्त विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार राजस्व के 11366 वाद निस्तारित हुए। कुल 58652 मामलों का निस्तारण हुआ, जिसमें कुल समझौता धनराशि 34,38,96,893 रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा कुछ वैवाहिक मामलों का भी निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed