फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Displaced families will be resettled on 437 hectares in third phase of Noida Airport

नोएडा एयरपोर्ट: तीसरे चरण के अधिग्रहण के विस्थापित 437 हेक्टेयर में बसाए जाएंगे, होगा सामाजिक प्रभाव आकलन

Mon, 02 Feb 2026 09:08 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी
माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Feb 2026 09:08 PM IST
सार

विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए 437 हेक्टेयर भूमि में एक नया सेक्टर विकसित कर बसाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव का आकलन कराया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन उत्तर प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजेगा। 

विज्ञापन
Displaced families will be resettled on 437 hectares in third phase of Noida Airport
नोएडा एयरपोर्ट - फोटो : X@NIAirport

विस्तार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के तीसरे चरण में होने वाले अधिग्रहण से विस्थापित होने वाले परिवारों को 437 हेक्टेयर भूमि में बसाया जाएगा। अधिग्रहण प्रक्रिया में सबसे पहले सामाजिक प्रभाव आकलन कराया जाएगा। इसकी अनुमति के लिए जिला प्रशासन जल्द ही उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजेगा। 

विज्ञापन


नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना में जिला प्रशासन ने अब तीसरे चरण के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना के तीसरे चरण में 2053 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिला प्रशासन ने मुआवजा वितरण करते हुए जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

तीसरे चरण के भूमि अधिग्रहण में कुछ गांवों को भी विस्थापित किया जाना है। इसके लिए 437 हेक्टेयर भूमि में एक सेक्टर विकसित कर विस्थापित ग्रामीणों को बसाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें सबसे पहले सामाजिक प्रभाव आकलन कराया जाएगा। जिला प्रशासन अनुमति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा। सामाजिक प्रभाव का आकलन जीबीयू के प्रोफेसरों की टीम से कराया जाना है। इस आकलन के बाद भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

पहले चरण में विस्थापितों को 50 हेक्टेयर कालोनी में बसाया गया
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के लिए जिला प्रशासन पहले चरण में 1334 और दूसरे चरण में 1365 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर चुका है। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर के अधिग्रहण के प्रभावित परिवारों को करीब 50 हेक्टेयर (आरएंडआर कालोनी) में बसाया गया है। 1365 हेक्टेयर वाले अधिग्रहण में प्रभावित परिवाराें को 189 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इस जमीन का अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन

तीसरे चरण के भूमि अधिग्रहण के पहले सामाजिक प्रभाव आकलन कराने के लिए शासन को जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी भू एवं अध्याप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed