फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Discussion on operation of DTC e-buses till Jewar Airport

Noida News: जेवर एयरपोर्ट तक डीटीसी की ई-बसों के संचालन पर मंथन

Sun, 05 Oct 2025 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Discussion on operation of DTC e-buses till Jewar Airport
फोटो------
विज्ञापन




-दिल्ली, हरियाणा समेत आस पास के जिलों को भी मिल सकेगी बेहतर कनेक्टिविटी
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर समेत दिल्ली, हरियाणा से लेकर गाजियाबाद के निवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन मंथन कर रहा है। शहर की डीटीसी बसें वर्तमान में दिल्ली एयरपोर्ट समेत दिल्ली के अन्य इलाकों तक पहुंचने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी देता है। लेकिन अब इसे जेवर एयरपोर्ट से भी जोड़ने पर विचार मंथन जारी है।


सेक्टर 16ए स्थित डीटीसी बस सेंटर के अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वर्तमान में डीटीसी (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) की बसें वर्तमान में दिल्ली से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम तक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती है। फिर चाहे शहरवासी किसी भी इलाके के हों, अलग अलग रूटों के माध्यम से उन्हें सीधा दिल्ली एयरपोर्ट तक की बेहतर कनेक्टिविटी दी जाती है। वर्तमान में फ्लाइट सेवा का उपयोग करने वाले आमतौर पर दिल्ली एयरपोर्ट का रुख करते हैं। लेकिन आने वाले समय में जेवर में शुरू होने वाला जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उपयोग तेजी से बढ़ सकता है, इसकी खासा उम्मीद जताई जा रही है। इसके संचालन को शुरू करने की तैयारियां भी यूपी सरकार कर रही है।
विज्ञापन




-------
नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट तक का किराया 49 रुपये



वर्तमान में जिन डीटीसी बसों का संचालन नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए किया जा रहा है, वह उन बसों का आमतौर पर नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट तक का किराया सिर्फ 49 रुपये है। हालांकि इसमें स्थान के अनुसार किराये में बदलाव संभव हैं। ऐसे में यह बसें किफायती होने के साथ साथ सुगम और प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन के तौर पर उभर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------
गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद के लोगों को मिलेगा लाभ

डीटीसी बस सेंटर के अधिकारियों के अनुसार यदि ई-बसों के आने के बाद उनका संचालन जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक होता है तो इससे सीधा लाभ दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद जैसे शहरों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। इन बसों में जीपीएस सिस्टम, कैमरे, और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।



----------
छह महीने में आ सकती हैं बसें
डीटीसी बस सेंटर की डिपो निदेशक श्वेता के अनुसार डीटीसी बस सेंटर को जल्द ई-बसें मिलने वाली हैं। हालांकि यह कब पहुंचेंगी, इसका समय निर्धारित नही हैं, लेकिन इसकी प्रकिया जारी है, संभवत: अगले छह माह में यह ई-बसें सेंटर को मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed