फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DIG gave instructions not to compromise on quality

Noida News: डीआईजी ने गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

Sat, 06 Jun 2026 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
DIG gave instructions not to compromise on quality
फोटो
विज्ञापन

डीआईजी ने गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा। पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मेरठ कल्पना सक्सेना ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर स्थित निर्माणाधीन 49वीं वाहिनी पीएसी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और उपलब्ध कराई जा रही आधारभूत सुविधाओं का स्थलीय सत्यापन करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने निर्माणाधीन शस्त्रागार, प्रशासनिक भवन, राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी गेस्ट हाउस, वाहिनी चिकित्सालय, जवान बैरक, आवासीय परिसर, सड़क, जलापूर्ति व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का गहन निरीक्षण किया। परियोजनाओं में तकनीकी मानकों के अनुपालन और निर्माण गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए कार्यों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। इसके बाद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण कार्यों की चरणबद्ध प्रगति, शेष कार्यों की स्थिति और संभावित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। नया परिसर भविष्य में पीएसी बल की परिचालन क्षमता, प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और जवानों के कल्याण को मजबूती प्रदान करेगा। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जवानों के लिए निर्मित की जा रही बैरकों, चिकित्सीय सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर सेनानायक राम नयन सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed