{"_id":"653139fcbe574163b6059df4","slug":"didnt-like-job-and-going-to-church-killed-wife-noida-news-c-340-1-del1011-28100-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नौकरी व चर्च में जाना नहीं था पसंद, पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नौकरी व चर्च में जाना नहीं था पसंद, पत्नी की हत्या
विज्ञापन
अंबेडकर नगर में हत्या कर वारदात को दुर्घटना दिखाने का किया प्रयास, पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अंबेडकर नगर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने पूरा राज खोल दिया। इसके बाद अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पत्नी को चर्च व नौकरी पर जाने से मना करता था। इस पर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि एचएएच सेंटेनरी अस्पताल से बुधवार सुबह 8:41 बजे अंबेडकर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ई-1/200, ग्राउंड फ्लोर, मदनगीर निवासी सुशीला (50) को मृत हालत में लाया गया है। इंस्पेक्टर बिशंबर दयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि पति वेदप्रकाश (52) ने सुशीला को भर्ती कराया है। सुशीला के माथे व गर्दन आदि पर चोटों के निशान थे। इसके अलावा गला दबाने व नाखून मारने के निशान भी थे। बेटे आकाश ने पुलिस को शिकायत दी कि मां की हत्या पिता ने की है। माता-पिता भूतल और वह पहली मंजिल पर रहता है। मां और पिता अक्सर लड़ते रहते थे। मां ईसाई और पिता हिंदू हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मां का काम करना व चर्च में जाना पिता को अच्छा नहीं लगता था। पिता मां पर संदेह भी करते थे। मां ने साकेत कोर्ट में पिता के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण मां ने मेरी शादी के समय मामला वापस ले लिया।
बेटे का आरोप है कि मंगलवार रात भी पिता का मां से झगड़ा हुआ। मां बाहर काम पर गई थी। उसने दोनों को शांत करा दिया था। बुधवार सुबह करीब 6:07 बजे पिता ने उसे फोन कर नीचे बुलाया और बताया कि मां बाथरूम में गिर गई है। मां को बेहोशी की हालत में पिता खींच रहे थे और बाद में वेदप्रकाश ने पूरी सच्चाई बता दी। पिता ने चुन्नी से गला दबाने की बात ही और शव को बाथरूम में डाल दिया।