फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diabetes type-1 patients will get better treatment in JIMS

जिम्स में मिलेगा डायबिटीज के टाइप-1 मरीजों को बेहतर इलाज

Fri, 11 Mar 2022 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Diabetes type-1 patients will get better treatment in JIMS
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए आगे आया है। यहां डायबिटीज टाइप-1 से पीड़ित मरीजों को भी इलाज देना प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए हाल में ही जिम्स नोवो नोर्डिस्क के साथ करार भी कर चुका है, जिससे टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा सके।
विज्ञापन

दरअसल, कोविड की पहली, दूसरी व तीसरी लहर के बाद डायबिटीज के मरीजों में कई गुना इजाफा हुआ है। इनमें से करीब 12 प्रतिशत पीड़ित मरीज ग्रामीण क्षेत्र व 17 प्रतिशत मरीज शहरी क्षेत्र में मिले हैं। शहरी क्षेत्र में जागरूकता के कारण लोग डायबिटीज की जांच कराकर एहतियात भरे कदम उठाना शुरू कर देते हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस बीमारी के बारे में तब पता चलता है, जब यह अपने चरम तक पहुंच जाती है। ऐसे ग्रामीण मरीजों में जागरूकता फैलाने व उनका समुचित इलाज के लिए ही जिम्स ने डायबिटीज केयर सेंटर शुरू किया है, जहां बुधवार व शुक्रवार को मरीज डॉक्टर को दिखाकर उचित सलाह व उपचार ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिम्स के सीएमएस डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि टाइप-1 डायबिटीज एक साल से ऊपर के आयु वर्ग में पाया जाता है। इसका इलाज इंसुलिन ही है, जिसकी सुविधा भी जिम्स में दी जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन से जुड़े गौतमबुद्धनगर डायबिटीज एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉक्टर अमित गुप्ता ने बताया कि देश में तेजी से डायबिटीज के मरीज बढ़ रहे हैं। हमारा देश अमेरिका को पीछे छोड़कर डायबिटीज के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed