फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dhanauri Wetland may get the status of Bird Century

धनौरी वेटलैंड को मिल सकता है बर्ड सेंचुरी का दर्जा

Sat, 12 Feb 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dhanauri Wetland may get the status of Bird Century
ग्रेटर नोएडा। धनौरी वेटलैंड में आने वाले पक्षियों को संरक्षण देने के लिए यमुना प्राधिकरण जल्द इसे बर्ड सेंचुरी के रूप में घोषित कराने के लिए कवायद शुरू करेगा। योजना को ध्यान में रखते हुए अगले सप्ताह प्राधिकरण की बैठक होगी। इसमें वेटलैंड का दायरा बढ़ाने और क्षेत्र तय करने पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में नौरी गांव में वेटलैंड है। कई वर्ग किलोमीटर के इस क्षेत्र में प्रवासी पक्षी आते हैं। गर्मी के दिनों में वेटलैंड का पानी भी सूखने लगता है। इसे देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने इसकी प्राकृतिक सुंदरता और पक्षियों के संरक्षण की योजना बनाई है।
विज्ञापन

वर्तमान में इसकी देखरेख वन विभाग करता है। इसको लेकर यमुना प्राधिकरण में अगले सप्ताह में बैठक होगी। बैठक में यमुना प्राधिकरण के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी और पर्यावरणविद शामिल होंगे। बैठक में धनौरी वेटलैंड का क्षेत्र तय करने, वेटलैंड में फैली जलकुंभी की लगातार निकासी, वेटलैंड क्षेत्र और पक्षियों के संरक्षण का प्लान बनाने सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में मुद्दों पर सहमति बनने के बाद इन पर अमल भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्यजीव संस्थान की रिपोर्ट की सिफारिशें हो सकती हैं लागू
भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून ने एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में पर्यावरण को संरक्षित करने की योजना बनाई है। इस योजना पर अमल किया जाएगा। संस्थान ने जो सिफारिशें की है, उनको भी धनौरी वेटलैंड में लागू कराया जा सकता है। इस पर भी आगामी सप्ताह होने वाली बैठक में चर्चा होगी। गर्मी के दिनों में इस वेटलैंड में पानी सूख जाता है। यहां हमेशा पानी की उपलब्धता रहे इस पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed