{"_id":"6a01d953dae8c59f4e009f10","slug":"dgsfsd-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6769-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाइवा चालक पर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाइवा चालक पर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो....
-साइड न देने पर कार सवार युवकों का हाइवा चालक से हुआ था विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में साइड देने के विवाद में हाइवा चालक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को वैना बुड़ाका सर्विस रोड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया और फिर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगरौली रोड निवासी सागर और गांव थौरा निवासी संगीत के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि घटना 21 अप्रैल की है। गांव दस्तमपुर से मिल्क करीमाबाद जाने वाली सड़क पर स्थित एक सोलर कंपनी के पास हाइवा और स्विफ्ट कार चालकों के बीच साइड देने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि स्विफ्ट कार में सवार युवकों ने हाइवा चालक के साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद उन्होंने जान से मारने की नीयत से हाइवा चालक के ऊपर तमंचे से गोली चला दी। गोली चलने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित से शिकायत करके प्राथमिकी दर्ज की थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 अप्रैल को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से तमंचा और अवैध कारतूस बरामद हुआ था। वहीं इनके अन्य साथियों की तलाश चल रही थी। अब उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों का है आपराधिक इतिहास : जेवर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने फरार चल रहे सागर और संगीत को गिरफ्तार किया है। दोनों का पहले से आपराधिक इतिहास है और थाने में कई नामजद मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है और विवेचना जारी है।