फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfdg

फिरोजाबाद के ध्यानार्थ:::::::: पॉलिसी मैच्योर कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
dgsfdg
इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर कराने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने की कार्रवाई , पुलिस कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल, लैपटॉप और नगदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। साइबर टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि 23 फरवरी को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए थे। इन नंबरों की तकनीकी जांच की गई तब एक आरोपी को मंगलवार को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजाबाद निवासी 27 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि अमन कुमार बीमा धारकों को फोन कर उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर होने का झांसा देता था और प्रोसेसिंग फीस या अन्य चार्ज के नाम पर पैसे अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लेता था। आरोपी के बैंक खातों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से कुल दो शिकायतें दर्ज हैं। इन खातों में करीब 2.88 लाख रुपये की रकम प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। आरोपी के पास से बरामद तीन बैंक खातों के स्टेटमेंट की तकनीकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed