फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfd

Noida News: जागरण में गया परिवार, दो सगे भाइयों के घरों से नकदी और ज्वेलरी समेत लाख की चोरी

Tue, 27 Oct 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
dgsfd
फोटो
विज्ञापन

- 4.50 लाख की नकदी और 15-20 लाख के जेवरात चोरी होने का आरोप
- सीसीटीवी में चेहरा ढके दो संदिग्ध दिखे, बिसरख कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रोजा जलालपुर गांव में चोरों ने एक ही रात दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बना लिया। दोनों परिवार जागरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवारों के मुताबिक दोनों घरों से करीब 4.50 लाख रुपये की नकदी और 15 से 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हुए हैं। बिसरख कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जलालपुर निवासी शिकायतकर्ता सोनू ने बताया कि उनके और उनके छोटे भाई के घर में चोरी हुई है। दोनों बड़े भाई के यहां 15 अक्तूबर को आयोजित जागरण में शामिल होने गए थे। घर पर किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जब उनका छोटा भाई अगले दिन घर वापस पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था और घर से नकदी व जेवरात गायब थे।
विज्ञापन


कैमरे में दिखाई दिए दो संदिग्ध : पीड़ितों के मुताबिक घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें दो संदिग्ध व्यक्ति घर के आसपास दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरा ढका हुआ था। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसीपी सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत का कहना है कि प्रकरण के संबंध में वादी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article