फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsd

Noida News: मॉल में पुलिस का अभियान, पांच स्पा सेंटर बंद, 15 अराजक तत्व गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
dgsd
मॉल में पुलिस का अभियान, पांच स्पा सेंटर बंद, 15 अराजक तत्व गिरफ्तार- पारिवारिक माहौल बिगाडऩे की शिकायतों पर हुई कार्रवाई, मॉल परिसर में शराब पीकर अराजकता फैलाने वालों पर भी कसा शिकंजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की। इस दौरान मॉल परिसर और सीढि़यों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, शिकायतों के आधार पर जांच के बाद पांच स्पा सेंटरों को एहतियातन बंद करा दिया गया। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से स्थानीय लोगों और मॉल में आने वाले परिवारों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसके अलावा मॉल के भीतर और आसपास कुछ लोग शराब पीकर अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे महिलाओं और परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायतों के मद्देनजर पुलिस टीम ने मॉल में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान पांच स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया गया। पुलिस को वहां कोई आपत्तिजनक सामग्री, अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके बावजूद सत्यापन और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने तक सभी पांचों स्पा सेंटरों को एहतियातन बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान मॉल की सीढि़यों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और शांति व्यवस्था भंग करने सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य मॉल में आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और परिवारों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed