फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DG Set: Minor relief to industries and societies

डीजी सेट : उद्योगों और सोसाइटियों को मामूली राहत

Sat, 30 Sep 2023 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
DG Set: Minor relief to industries and societies
डीजी सेट : उद्योगों और सोसाइटियों को मामूली राहत
विज्ञापन

-सीएक्यूएम की ओर से जारी की गई डीजी सेट में सहूलियतों की लिस्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक अक्तूबर से ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू किया जा रहा है। इसमें 31 दिसंबर तक डीजी सेट पर लगने वाले प्रतिबंध में थोड़ी राहत दी गई है हालांकि यह उद्यमियों व सोसाइटी निवासियों के लिए नाकाफी है। उद्यमियों को डीजी सेट में डुअल तकनीकी से थोड़ी राहत देते हुए डीजी सेट चलाने की अनुमति तो मिली है। लेकिन यह राहत केवल एक श्रेणी में दी गई है। इसे 800 किलोवाट और उससे ऊपर के डीजी सेट पर लागू किया गया है। जबकि 125 से 800 किलोवाट के डीजी सेट के लिए डुअल फ्यूल मोड का होना जरूरी है। इसके अलावा पंजीकृत वेंडर के माध्यम से इसके विकल्प की भी सुविधा दी गई है। वहीं 19 किलोवाट से 125 किलोवाट तक के डीजी सेट में अनिवार्य रूप से अुअल फ्यूल मोड होना जरूरी है।
नोएडा आंत्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि उद्यमियों ने डीजी सेट में डुअल फ्यूल मोड की सुविधा के लिए संबंधित विभागों में आवेदन किया है। लेकिन कहीं किट मिलने में देरी हो रही है तो कहीं आईजीएल, बिजली विभाग का सहयोग नहीं मिलने से देरी हो रही है। इसी तरह से सोसाइटियों के निवासी भी लिफ्ट और एस्केलेटर आदि के लिए डीजी सेट चलाने पर मिली छूट से खुश हैं। लेकिन उनका कहना है कि कई सोसाइटियों में ऐसा कनेक्शन नहीं है कि डीजी सेट केवल लिफ्ट के लिए चलाया जाए। यही हाल वाणिज्यिक दुकानों का है। ऐसे में जब डीजी सेट चलेगा तो उससे पूरी सोसाइटी या फिर वाणिज्यिक संस्थान उसका उपयोग करेगा। इसके लिए अलग से कनेक्शन आदि कराना भी टेढ़ी खीर है।
विज्ञापन

नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि लिफ्ट के लिए सहूलियत मिलने पर लोग खुश हैं। लेकिन केवल इसके लिए कनेक्शन आदि में मुश्किल होगी। यही नहीं 31 दिसंबर तक अपनी व्यवस्था भी करनी होगी। लिहाजा इसमें भी आगे चलकर मुश्किलें आएंगी। एक अन्य सोसाइटी के निवासी अरुण मित्तल बताते हैं कि यह कवायद हर साल की जाती है। हर बार छूट की सीमा आगे भी बढ़ जाती है। हालांकि ज्यादा राहत नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed