{"_id":"6a5f87875d27bef61c03a0d0","slug":"dfsgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100837-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रीन बेल्ट से हटा कब्जा, प्राधिकरण ने कराई बाउंड्री वॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रीन बेल्ट से हटा कब्जा, प्राधिकरण ने कराई बाउंड्री वॉल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 आरडब्ल्यूए की लगातार शिकायतों के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने ग्रीन बेल्ट पर किए गए कब्जे को हटाकर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा दिया है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर कावेरी बिल्डर द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि मामले को मीडिया में प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद प्राधिकरण ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर और एडवोकेट दीपक भाटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ, एसीईओ, डीजीएम विजय रावल और उपनिदेशक उद्यान ज्ञानेंद्र यादव से भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले बिना बाउंड्री वॉल बनाए ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया था। प्रमोद भाटी ने बताया कि जीएम ज्ञानेंद्र यादव ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था, जिसके बाद अब बाउंड्री वॉल का कार्य पूरा करा दिया गया। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों, मीडिया और फेडरेशन के सहयोगियों का आभार जताया है।