{"_id":"6a26c321423575cf5a0d6008","slug":"dfsgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4371685-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईआरपी ने एंब्रोसिया परियोजना पूरी करने के लिए कोर्ट में सौंपे आठ प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईआरपी ने एंब्रोसिया परियोजना पूरी करने के लिए कोर्ट में सौंपे आठ प्रस्ताव
विज्ञापन
सेक्टर 118 स्थित अजनारा एम्ब्रोसिया : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -- -
- 125-150 करोड़ रुपये का निवेश के आठ प्रस्तावों को कोर्ट की मंजूरी का इंतजार
-दिवालियापन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले बिल्डर ने कुछ लोगों को बिना सुविधाओं के दे दिया था कब्जा
-अजनारा एंब्रोसिया में कुछ खरीदारों ने लगाए थे पजेशन न देने के आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के अजनारा एंब्रोसिया सोसाइटी की परियोजना पूरी करने के लिए आईआरपी ने आठ प्रस्ताव कोर्ट में दाखिल किए। कोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द परियोजना का काम शुरू हो जाएगा, जिसके बाद फ्लैट खरीदारों को एनओसी मिलने के बाद मालिकाना हक मिल सकेगा। तब तक नए लोगों को पजेशन नहीं मिल सकेगा।
सेक्टर 118 स्थित अजनारा एंब्रोसिया सोसाइटी में पिछले कुछ सालों से रह रहे करीब 180 परिवारों को कब्जा मिल गया था। उसी को आधार बताते हुए कुछ निवासियों ने अपने फ्लैट में कब्जा दिलाने की मांग की गई। आईआरपी अमरपाल ने बताया कि एनसीएलटी कोर्ट में दाखिल याचिका के बाद एनसीएलएटी कोर्ट ने 2022 में सीआईआरपी (दिवालियापन) प्रक्रिया शुरू की थी। कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि सभी चीजों पर एक साथ फैसला होना चाहिए, न कि टुकड़ों में। इस बीच आईआरपी की ओर से 125-150 करोड़ रुपये का निवेश के आठ प्रस्तावों को कोर्ट में जमा कर दिया गया है। अब कोर्ट यह निर्णय लेगा कि किस निवेशक को मंजूरी देनी है, जिसके बाद सोसाइटी के बचे हुए काम उसी निवेशक की ओर से पूरी करने की जिम्मेदारी होगी। इसी बीच 24 मई को फ्लैट का कब्जा लेने व मालिकाना हक मांगने को लेकर सोसाइटी में हुए प्रदर्शन को लेकर आईआरपी ने निवासियों को नोटिस जारी किया है।
आईआरपी के निर्णय पर फिलहाल लगी रोक : आईआरपी के अनुसार, एनसीएलएटी कोर्ट में निवेशकों की जानकारी देने के बाद फिलहाल एनसीएलटी कोर्ट की तरफ से ही आईआरपी के निर्णयों व निर्देशों पर रोक लगी हुई है। ऐसे में अगला फैसला और सभी की निगाहें कोर्ट पर हैं। जैसे ही कोर्ट की तरफ से निवेशकों को लेकर फैसला आ जाएगा, सोसाइटी में काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
सोसाइटी की परियोजना पूरी करने के लिए आठ प्रस्ताव एनसीएलटी कोर्ट में दाखिल किए जा चुके हैं, अगला निर्णय कोर्ट का होगा, जिसके बाद सोसाइटी की परियोजना पूरी होगी, सभी एनओसी मिलते ही फ्लैट खरीदारों को उनका मालिकाना हक मिल सकेगा।
-अमरपाल, आईआरपी, अजनारा एंब्रोसिया सोसाइटी