फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgdf

Noida News: नोएडा में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 16 Jul 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
dfsgdf
नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के नगली वाजिदपुर स्थित जेजे कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसका पति शव को दिल्ली स्थित महिला के भाई के घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी की है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के शाहीन बाग निवासी देव कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी बहन गायत्री की शादी राजेंद्र से हुई थी। दोनों अपने बच्चों के साथ नोएडा में रहकर साफ-सफाई का काम करते थे। बुधवार दोपहर राजेंद्र अचानक गायत्री का शव लेकर उनके घर पहुंचा और बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद गायत्री ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। कुछ देर बाद वहां से चला गया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed