फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

दांतों की देखभाल से कई बीमारियों से बचाव संभव: उपायुक्त

Thu, 09 Apr 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
dfsg
पलवल। जिला में ओरल हेल्थ अभियान के तहत लोगों को मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस संबंध में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मुख स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत शैक्षिक कार्यशालाएं, मुफ्त दंत जांच शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि लोग दांतों और मसूड़ों की देखभाल के प्रति जागरूक हों। उप सिविल सर्जन एवं वरिष्ठ दंत सर्जन डॉ. रामेश्वरी ने बताया कि भोजन के बाद ब्रश करना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को बोतल से दूध न पिलाने और मीठे पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article