{"_id":"6ade268e14b66e34a403a016","slug":"dfsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4872540-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रायपुर की आग में अराजकतत्वों की हाथ सेंकने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रायपुर की आग में अराजकतत्वों की हाथ सेंकने की कोशिश
विज्ञापन
रायपुर की आग में अराजकतत्वों की हाथ सेंकने की कोशिश
-आग के वीडियो को सांप्रदायिक हिंसा का बताकर भड़काऊ पोस्ट किए गए, एक्स अकाउंट संचालन को लेकर जांच जारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-126 रायपुर गांव में दुकानों में लगी आग के वीडियो को सांप्रदायिक टकराव से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का प्रयास कुछ अराजक तत्वों की तरफ से किया गया। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। आग लगने पर एक्स पर अनुषी तिवारी प्राउड इंडियन नाम के हैंडल से दावा किया गया कि जामिया मस्जिद तोड़े जाने के विरोध में नोएडा में टकराव हुआ और गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। पोस्ट में दुकानों में लगी आग के वीडियो और फोटो भी साझा किए गए। पुलिस ने इन दावों को भ्रामक और असत्य बताते हुए थाना सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज किया है।
इसी नाम से मिलते जुलते हैंडल से श्रमिक आंदोलन के दौरान भी अफवाह फैलाने का मामला सामने आया था। तब वह एक्स अकाउंट पाकिस्तान से संचालित किए जाने की बात पुलिस जांच में सामने आई थी। फिर पुलिस ने सेक्टर-20 थाने में इस एक्स अकाउंट के साथ मीर इलियास आईएनसी नाम के दूसरे अकाउंट के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अब रायपुर में आग लगने की घटना में उपयोग में लाए गए एक्स अकाउंट के संचालन को आईपी एड्रेस की गहनता से जांच कर रही है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रहा है।
मृतक का हुआ अंतिम संस्कार : रायपुर में शनिवार को लगी आग में उत्तराखंड निवासी 25 वर्षीय साहिल शर्मा की मौत हो गई थी। उसका शरीर 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गया था। रविवार को परिजनों और भाई की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार सेक्टर-94 में किया गया। आग के दौरान दुकानों में रखे छह से आठ सिलेंडरों में विस्फोट हुआ था। आग लगने के कारणों की जांच अग्निश्मन विभाग कर रहा है।