फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने गई टीम पर हमले में शिकायत दर्ज

Thu, 16 Jul 2026 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
dfsg
नोएडा। ककराला गांव के डूब क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने टीम के साथ मारपीट की, पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीन ली और उसी से धमकाने का प्रयास किया। मुख्य आरक्षी जमालुद्दीन की शिकायत के अनुसार, 25 जून को उपराजस्व अधिकारी एवं विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार समाधिया सिंचाई विभाग की टीम के साथ ककराला पुस्ता क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। टीम को डूब क्षेत्र की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे की तैयारी किए जाने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों में से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए सरकारी वाहन से फेज-2 थाने ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में थार सवार पांच लोगों ने वाहन को रोककर पुलिसकर्मी से हाथापाई की, उनकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी पिस्टल छीन ली। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने राकेश यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed