फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचने का आरोप

Sun, 24 May 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
dfsg
फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचने का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर 36 में एक आवसीय प्लॉट को फर्जी दस्तावेज के जरिए बेचे जाने की बात सामने आई है। यही नहीं प्लॉट पर बैंक लोन भी लिया गया। मूल आवंटी शिकायतकर्ता पर 5 करोड़ रुपये लेकर मालिकाना हक छोड़ने का दबाव बनाया गया। इसके बाद महिला ने सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता दिल्ली प्रीत विहार निवासी आशिमा अग्रवाल ने बताया है कि उनके पिता मोहिंदर प्रताप गुप्ता ने नोएडा सेक्टर 36 में 1980 में प्राधिकरण से एक प्लॉट लिया था। उनके पास लीज डीड भी है। बुजुर्ग होने के चलते मोहिंदर ने पिछले दिनों आशिमा के नाम पर पावर आफ अटार्नी कर दी थी। प्लॉट पर अब तक उनका ही कब्जा है। पिछले दिनों आशिया के पास तरुण नाम के व्यक्ति का फोन आया। प्राधिकरण रिकार्ड से नंबर मिलना बताया। फिर यह जानकारी दी कि प्लॉट पर मालिकाना हक इरशाद और फेजिया के नाम है। इस पर लोन भी चल रहा है। आशिमा के इनकार करने पर तरूण ने मालिकाना हक के फर्जी कागजात भेज दिए। आशिमा से पांच करोड़ रुपये लेकर कब्जा छोड़ने पर जोर दिया। इससे आशिमा को प्रापर्टी हथियाने का शक हुआ और थाने पहुंच कर शिकायत दी। थाना प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed