{"_id":"6a7353efd12f2278bb0ce63a","slug":"dfs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102378-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कर्ज उतारने के लिए रच डाली 1.38 करोड़ की लूट, दो सगे भाई समेत 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कर्ज उतारने के लिए रच डाली 1.38 करोड़ की लूट, दो सगे भाई समेत 5 गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस, एसओजी ग्रेटर नोएडा एवं थाना इकोटेक-1 पुलिस द्वारा 5 आरोपी गि
तीन भाइयों ने साले व एक अन्य के साथ मिलकर लूटा था सोना व चांदी
-बीटा-2 कोतवाली, इकोटेक वन थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
-2 जुलाई को सवेरे 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम
-आरेापियों के पास से 635 ग्राम सोना और करीब 12.138 किग्रा चांदी व अन्य सामान बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली, इकोटेक-1 थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे पर चांदी व सोना लूटने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों में दो सगे भाई, एक चचेरा भाई और एक उनका साला व एक अन्य भी शामिल हैं। आरोपियों ने कर्ज उतारने के लिए घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सराफा कारोबारी के मुनीम व चालक से लूटा गया 635 ग्राम सोना और करीब 12.138 किग्रा चांदी बरामद की है। इसकी कीमत 1.38 करोड़ हैं। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कार और अवैध हथियार बरामद किया हैं। पुलिस अभी एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगी हैं।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि आरोपियों की पहचान सोहित बंसल, अंकुर व अमित निवासी डगरपुर बागपत, हिमांशु निवासी जुनैदपुर दनकौर और कमलकांत निवासी प्रेम विहार नजफगढ़ दिल्ली के रूप में हुई है। कमलकांत के अलावा अन्य सभी आरोपी दिल्ली रोहिणी के सेक्टर 113 में रहते हैं। अंकुर व अमित सगे भाई है। जबकि सोहित बंसल उनका चचेरा भाई है। हिमांशु अमित का साला है। वहीं कमलकांत दिल्ली के चांदनी चौक के सराफा बाजार में ट्रॉली चलाने का काम करता है।
ट्रॉली से वो सराफा की थोक दुकानों से चांदी व सोने की गाड़ियों तक पहुंचाता था। जबकि अन्य चारों आरोपी रोहिणी में फाइनेंस का काम करते हैं। डीसीपी ने बताया कि फाइनेंस का काम डूबने और कर्जा होने के बाद इन सभी ने मिलकर चांदी व सोना लूटने की योजना तैयार की थी। आरोपी कमलकांत ने चांदी लूटने की सलाह अमित को दी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना से 8 दिन पहले से ही आरोपी कमलकांत ने चांदी चौक की थोक दुकानों की रेकी शुरू की थी। दुकानों के आसपास रहकर रेकी करने लगा। दो दिन पहले कमलकांत ने अन्य आरोपियों को जानकारी दी थी कि एक इटियोस कार रात के समय आभूषण लेकर आगरा रवाना होगी।
विज्ञापन
दो कारों से पहुंचे आरोपी, एक से की वारदात : डीसीपी ने बताया कि एक जुलाई की देर रात चांदनी चौक से अमित, कमलकांत, अंकुर व सोहित ने कार से सराफा कारोबारी की कार का पीछा किया। उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट तक पीछा किया। यहां दूसरी कार में हिमांशु व सुखबीर मिले। उसके बाद अंकुल व सोहित भी हिमांशु की कार में सवार हो गए। अमित व कमलकांत कार लेकर रुक गए। बाद में चार आरोपियों ने हथियार के बल पर 2 जुलाई की सुबह 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर चांदी व सोना से भरा हुआ बैग लूटने की वारदात को अंजाम दिया।
बाइक लोन पर ली पर चुकाया नहीं : पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलकांत ने अन्य आरोपियों से फाइनेंस कराकर बाइक अपने बेटे को दी थी। तय हुआ था कि ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में बाइक लगा देंगे और उससे आने वाली इनकम का 40 प्रतिशत हिस्सा फाइनेंस कंपनी को दिया जाएगा लेकिन आरोपी कमलकांत ने बाइक गिरवी रख दी और उससे मिले पैसे की शराब पी गया। आरोपी अमित किस्त नहीं मिलने पर कमलकांत के घर पहुंच गया। यह बात कमल की पत्नी को अच्छी नहीं लगी और आत्महत्या की धमकी दी। साथ ही कहा कि यह मामला बाहर ही निपटा लें। इसके बाद कमलकांत ने अन्य आरोपियों को चांदी व सोना लूटने की सलाह दी।
ना बिल होता और ना होती कार्रवाई : आरोपी कमल ने अन्य आरोपी अमित व साथियों को बताया कि चांदी चौक के सराफा बाजार में काफी कारोबार अवैध तरीके से होता है। यहां से रोजाना करोड़ों की चांदी व सोना बिना बिल के जाता है। अगर चोरी या लूट होगी तो इसका हिसाब किताब नहीं होगा। पहले भी कई वारदात को अंजाम दिलवा चुका है।
पीड़ित के आरोपों से संतुष्ट नहीं पुलिस : पुलिस ने बताया कि आगरा के सराफा कारोबारी पंकज अग्रवाल का मुनीम राजकुमार शर्मा चालक के साथ चांदी-सोना लेकर जा रहा था। दोनों ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने कार को ओवरटेक कर घटना को अंजाम दिया था। जबकि जांच में पता चला है कि चालक ने मुनीम को कार चलाने को दी थी। बदलने के दौरान दोनों ने कार की खिड़की खोल रखी थी। कुछ देर तक दोनों बाहर खड़े थे। तभी आरोपी वहां पहुंचे। पुलिस फरार छठे आरोपी सुखबीर की तलाश कर रही है।