फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: 6 लाख रुपये के बिजली केबल चोरी, कई गांवों की बिजली ठप

Wed, 13 May 2026 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
दनकौर। मंडी श्याम नगर उपकेंद्र से जुड़ी कासना टाउन फीडर की 11 केवी लाइन की करीब 500 मीटर केबल मंगलवार रात चोर काटकर ले गए। घटना से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग के अनुसार चोरी से करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी होने के कारण आसपास के करीब 6 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की है। बुधवार सुबह लोगों को बिजली न मिलने पर समस्या का पता चला। इसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से लाइन की केबल काटी और मौके से फरार हो गए। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी देर रात की गई। विभागीय कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लाइन का निरीक्षण कर वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए बिजली आपूर्ति बहाल की। अधिकारियों का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed