फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: कंपनी कर्मचारी को दी जान से मारने की धमकी, छह गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2026 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र में एक कंपनी कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगला चमरू गांव के पास फुजियामा पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में सेक्टर जू-3 निवासी विवेक कुमार नौकरी करते हैं। वह अपनी स्कूटी पर ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे। कोट पुल से चक्रसेनपुर गांव की तरफ जाने वाली सड़क के पास आरोपियों ने उन्हें रोका लिया। विवेक कुमार से आरोपियों ने कहा कि हमारे लोग कंपनी में काम करते हैं, अगर किसी बात को लेकर परेशान किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना की सूचना कर्मचारी ने कंपनी के जनरल मैनेजर को दी। इसके बाद जनरल मैनेजर ने आरोपियों निर्मल सिंह चौधरी, अतुल शर्मा, सनी माहौर, निशांत चौधरी, अमन सैनी और अमन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। जारचा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों को कंपनी के पास नगला चमरू गांव से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed