फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: 50 फीसदी चालान शुल्क भरने का नहीं दिखा डर, इस साल दर्ज हुए 14 लाख से ज्यादा चालान

Wed, 05 Aug 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
फोटो------
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सरकार ने यातायात चालान निपटान प्रक्रिया में इसी साल बदलाव करके कोर्ट में जाने से पहले 50 फीसदी चालान का शुल्क भरना अनिवार्य किया है। उम्मीद जताई गई कि इससे लोग सतर्क होंगे, लेकिन असल में उनपर कोई असर नहीं पड़ा। यही कारण है इस साल 14 लाख से अधिक चालान हुए।

दरअसल, 20 जनवरी से नए प्रावधानों के तहत अब लोक अदालत में चालान का मामला ले जाने से पहले वाहन मालिक को कुल चालान राशि का 50 फीसदी सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन जमा करना होगा। चालान जारी होने के 45 दिनों के भीतर आधी राशि जमा करने या अपनी आपत्ति दर्ज कराने की समयसीमा भी तय की गई है। इन कड़े नियमों के बावजूद गौतमबुद्धनगर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम नहीं लग रही है। ऐसे में लाखों वाहन मालिकों के सामने अब दो विकल्प हैं, या तो चालान की पूरी राशि का भुगतान करें या लोक अदालत में सुनवाई के लिए आवेदन करने से पहले निर्धारित 50 फीसदी राशि जमा करें।
विज्ञापन

हालांकि ज्यादा चालान होने के कारण ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और चारों ओर लगे कैमरे भी हैं। पूरे जिले के अधिकतर मार्गों में एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (आइटीएमएस) के तहत हाई डेफिनिशन एवं एआई आधारित कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, रेड लाइट जंप करने और ओवरस्पीडिंग जैसे उल्लंघनों को स्वतः रिकॉर्ड कर चालान जारी करते हैं। इसके चलते चालानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलाया जा रहा जागरूकता अभियान : अब तक कई वाहन चालक इस उम्मीद में चालान का भुगतान टालते रहे कि लोक अदालत में चालान की राशि कम या माफ हो जाएगी। हालांकि, सरकार के नए नियमों के बाद यह प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सख्त हो गई है। डीसीपी यातायात अभय कुमार मिश्र ने बताया कि वाहन चालकों को लगातार नए नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

हर रोज कट रहे औसतन 7 हजार से ज्यादा चालान : बता दें, हर रोज ट्रैफिक पुलिस की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाते हैं। यह आकड़ा अक्सर 7 हजार पार कर जाता है, कभी कभी यही आकड़ा विशेष अभियान के दौरान 10 हजार भी पार कर जाता है।


नियमित जागरूकता अभियान चलाकर नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है, इसके अलावा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाती है। -अभय कुमार मिश्र, डीसीपी यातायात, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article