फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsdg

Noida News: ऑटो से टक्कर के बाद टैक्सी चालक पर बैट से हमला, कार में तोड़फोड़

Thu, 30 Jul 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
dfgsdg
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात टैक्सी और ऑटो की मामूली टक्कर के बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस के अनुसार टैक्सी और साथ चल रहे ऑटो के बीच हल्की टक्कर हो गई थी। इसके बाद ऑटो में सवार युवकों ने टैक्सी को रुकवा लिया। आरोप है कि युवकों ने चालक को सड़क पर घेरकर उसके साथ जमकर मारपीट की। एक युवक ने बैट से हमला करते हुए टैक्सी के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed