{"_id":"6ae0bf5b5fce9aee8f04f1fa","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4878070-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला डिलिवरी ब्वॉय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला डिलिवरी ब्वॉय गिरफ्तार
विज्ञापन
- सेक्टर-41 में सूने घर से चोरी किए थे नकदी और आभूषण, दो लाख रुपये और स्कूटी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। घरों तक सामान पहुंचाने के बहाने बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले डिलिवरी ब्वॉय को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेक्टर-41 में एक सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने उसके कब्जे से चांदी के आभूषण, दो लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान पलवल निवासी अभिषेक के रूप में हुई है।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को सेक्टर-41 में ई-ब्लॉक पार्क के बाहर सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में सदरपुर में किराये पर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डिलीवरी का काम करने के दौरान बंद मकानों की रेकी करता था और मौका मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जांच में सामने आया कि करीब दो सप्ताह पहले आरोपी ने सेक्टर-41 के एक खाली मकान में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी की दो जोड़ी पाजेब, दो चुटकी और दो छोटे कड़े बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने चोरी के आभूषण अपनी मजबूरी बताकर राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2026 में सेक्टर-39 थाना में चोरी का मामला दर्ज है। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।