{"_id":"6a74a1b75fd4c864fd060b3b","slug":"dfgsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4583165-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गांजा तस्कर हेमा की निशानदेही पर 23.4 किलो गांजा बरामद, पीसीआर पर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गांजा तस्कर हेमा की निशानदेही पर 23.4 किलो गांजा बरामद, पीसीआर पर पूछताछ
विज्ञापन
गांजा तस्कर हेमा की निशानदेही पर 23.4 किलो गांजा बरामद, पीसीआर पर पूछताछ
- हेमा से जुड़े एक सिपाही की बर्खास्तगी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, खंडहर से मिला गांजा
- पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान खुलासा, दिल्ली से मंगवाकर नोएडा में कराती थी सप्लाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज-1 पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाई गई महिला तस्कर हेमा की निशानदेही पर सेक्टर-8 स्थित एक खंडहरनुमा इमारत से 23 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। हेमा से जुड़े एक सिपाही की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गांजा तस्करी की सरगना हेमा को पुलिस बृहस्पतिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आई थी। हेमा कई सालों से नोएडा में गांजा तस्करी में सक्रिय है और इसके गिरोह से कई लोग जुड़े हुए हैं। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि हेमा को एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान उसने सेक्टर-8 स्थित एफ-24 खंडहरनुमा भवन में गांजा छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली और वहां से 23.4 किलो गांजा बरामद कर लिया।
पुलिस का कहना है कि तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसी मामले में हेमा के दो साथी टिंकू पुत्र रामबाबू और मोहम्मद मुजफ्फर अंसारी पुत्र जियाबुल अंसारी को 26 जून 2026 को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद हेमा फरार हो गई थी। उसने 29 जुलाई 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन
हेमा से सांठगांठ में सिपाही हुआ था गिरफ्तार : गांजा तस्कर हेमा का नाम इससे पहले भी चर्चा में आ चुका है। बुधवार को ही उसके साथ एक सिपाही की कथित सांठगांठ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित सिपाही को गिरफ्तार किया गया था। विभागीय कार्रवाई के तहत उसे सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया।