फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgs

Noida News: देर से आने पर दादरी अस्पताल से दो महिला चिकित्सक हटाई गईं

Wed, 29 Apr 2026 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
dfgs
खबर का असर-
विज्ञापन

देर से आने पर दादरी अस्पताल से दो महिला चिकित्सक हटाई गईं
संवाद न्यूज एजेंसी,
ग्रेटर नोएडा। दादरी के सरकारी अस्पताल में निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिला चिकित्सकों को हटा दिया गया है। इसके साथ ही अन्य चिकित्सकों और कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। भविष्य में देरी होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हाल ही में अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर की गई पड़ताल में यह सामने आया था कि कई चिकित्सक निर्धारित समय पर नहीं पहुंचते हैं और ओपीडी कक्ष भी समय पर नहीं खुलते। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद प्रभारी चिकित्सक डॉ. रविंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। कार्रवाई के तहत दो महिला चिकित्सकों को उनके मूल तैनाती स्थल पर वापस भेज दिया गया है। वहीं, तीसरी महिला चिकित्सक सहित अन्य डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे समय पर अस्पताल पहुंचें और निर्धारित समय पर ओपीडी में अपनी ड्यूटी निभाएं।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्सक डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल का समय सुबह 8 बजे से निर्धारित है और सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed