{"_id":"694bfd07d3d1ca71c60bdb2b","slug":"dfgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-83758-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी के बाद स्कूल बैग में चोरी का सामान ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी के बाद स्कूल बैग में चोरी का सामान ले गए बदमाश
विज्ञापन
चोरी के बाद स्कूल बैग में चोरी का सामान ले गए बदमाश
-बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-37 के एक मकान से लाखों रुपये की चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-37 के मकान से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। घटना के समय पीड़ित परिवार वैवाहिक कार्यक्रम में हाथरस गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में तीन चोर कैद हुए हैं। जो पीड़ित की पोती के स्कूल बैग में चोरी का सामान भरकर ले गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित धर्मपाल सिंह चौहान अपने परिवार के साथ सेक्टर-37 में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर को वो परिवार के साथ हाथरस में आयोजित पारिवारिक वैवाहिक समारोह में गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। उसके बाद 13 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे पड़ोसी ने घर के दरवाजे का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद वो रात करीब 10 बजे घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर रखी दो अलमारी के लॉक भी टूटे मिले। घर से लाखों के जेवरात, 60 हजार नकद समेत अन्य सामान भी गायब मिला पीड़ित ने रात में ही फोन कर पुलिस को सूचना दी। बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।