फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsdg

Noida News: डिस्ट्रीब्यूटरशिप और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो लोगों से 36 लाख रुपये की ठगी

Thu, 23 Jul 2026 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
dfgfsdg
डिस्ट्रीब्यूटरशिप और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो लोगों से 36 लाख रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन

- नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दो लोगों को अलग-अलग तरीकों से बनाया शिकार, साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने कैंपा कोला की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने और शेयर ट्रेडिंग में भारी लाभ का झांसा देकर करीब 36 लाख रुपये की ठगी की है। दोनों मामलों में अलग-अलग तरीके से ठगी की गई है। साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र निवासी अमित कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उनसे कुछ लोगों ने ऑनलाइन संपर्क किया और खुद को कैंपा कोला की अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटरशिप उपलब्ध कराने वाला प्रतिनिधि बताया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि तय राशि जमा करने पर उन्हें कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप , कारोबार शुरू कराने में सहायता और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। झांसे में आकर उन्होंने आरोपियों के बताए बैंक खातों में अलग-अलग किस्तों में करीब 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने न तो डिस्ट्रीब्यूटरशिप उपलब्ध कराई और न ही किसी तरह का जवाब दिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-12 निवासी मानस रंजन ने पुलिस से शिकायत की है कि जुलाई 2025 में उन्हें व्हाट्सऐप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के सदस्यों ने ब्लॉक ट्रेडिंग और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर अकाउंट के जरिए शेयर बाजार में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया। मानस रंजन ने 8 अगस्त से 28 अगस्त 2025 के बीच अलग-अलग तारीखों में 19.90 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोपियों ने उनके खाते में 1.50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आवंटित होने का दावा भी दिखाया, लेकिन जब उन्होंने शेयर बेचकर रकम निकालनी चाही तो निकासी की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें साइबर ठगी से बचाव
- किसी भी कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट और कार्यालय से जानकारी की पुष्टि करें।
- व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया पर मिलने वाले निवेश और ट्रेडिंग के आकर्षक प्रस्तावों पर आंख बंद कर भरोसा न करें।
- किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था के खाते में पैसे ट्रांसफर करने से पहले उसकी वैधता की जांच करें।
- अधिक मुनाफे या कम समय में दोगुना-तीन गुना रिटर्न का दावा करने वाले ऑफर से सतर्क रहें।
- ठगी का संदेह होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed