{"_id":"6a09bff87235f00f5e0e0d3a","slug":"dfgfsdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4292063-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईटीएमएस के उपकरण निकाल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईटीएमएस के उपकरण निकाल ले गए चोर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में निगरानी और ट्रैफिक संचालन के लिए बना इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) भी चोरों के निशाने पर है। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में सड़क किनारे लगे उपकरण चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एफकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शहर में आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत सीसीटीवी कैमरों का संचालन करती है। कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर सुभाष चंद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में बताया गया कि 22 अप्रैल की रात करीब 10 बजे सेक्टर-31-25 चौराहे पर स्थित साइट से चोरों ने आरएसयू (रोड साइड यूनिट) में लगे उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में नेटवर्क स्विच, ओएफसी एसएफपी मॉड्यूल, यूपीएस, पीए एम्प्लीफायर, ईसीबी और बैटरी शामिल हैं। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि सुपरवाइजर की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।