फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी को मिली जमानत

Thu, 11 Jun 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, अवैध हथियार बरामदगी और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में अदालत ने आरोपी अजय उर्फ टिंकू को जमानत दे दी है। पुलिस का दावा था कि आरोपी पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया था और उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए थे। वहीं बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी से कोई वास्तविक बरामदगी नहीं हुई और पुलिस ने फर्जी बरामदगी दिखाई है। आरोपी ने किसी पुलिसकर्मी पर गोली नहीं चलाई और न ही घटना में किसी पुलिसकर्मी को चोट आई है। कथित मुठभेड़ का स्थान भीड़भाड़ वाला इलाका था। जहां आम लोगों का लगातार आवागमन रहता है। बावजूद पुलिस ने घटना और बरामदगी के समर्थन में किसी स्वतंत्र प्रत्यक्षदर्शी या जनसाक्षी को शामिल नहीं किया। इस कारण अभियोजन की कहानी संदेहास्पद प्रतीत होती है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद आरोपी को जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed