फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfdsgfd

Noida News: एमडी रेडियोलॉजी में दाखिला कराने के नाम पर 70.51 लाख हड़पने का आरोप

Wed, 14 Jan 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
dfgfdsgfd
एमडी रेडियोलॉजी में दाखिला कराने के नाम पर 70.51 लाख हड़पने का आरोप
विज्ञापन

- पीड़ित पिता ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 4 लोगों के खिलाफ एमडी रेडियोलॉजी में दाखिला दिलाने के नाम पर 70.51 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मुंबई के डीवाई पाटिल चिकित्सा विज्ञान यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाया, लेकिन दाखिले की फीस अपने बैंक अकाउंट में जमा करवाई। यूनिवर्सिटी में फीस जमा नहीं होने से दाखिला भी रद्द हो गया। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
सूरजपुर निवासी महेंद्र सिंह पाल पेशे से पशु चिकित्सक हैं। उन्होंने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उनकी पहचान नोएडा निवासी बाबूराम से थी। वहीं पर निलेश निवासी अंधेरी नवी मुंबई से हुई थी। उसने अपने आप को डीवाई पाटिल चिकित्सा विज्ञान यूनिवर्सिटी में दाखिला विंग में मैनेजर बताया था। इस बीच उनके बेटे डाॅ. नितिन पाल ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

आरोप है कि निलेश ने शास्त्री नगर जयपुर निवासी लव व कुश से मुलाकात कराई और दोनों को यूनिवर्सिटी में भागीदार बताया। उन्होंने डीवाई पाटिल स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड विज्ञान सेक्टर-5 नवी मुंबई के एमडी रेडियोलॉजी में प्रबंधक कोटे से कराने का वादा किया। दाखिला 1.03 करोड़ रुपये में तय हुआ था। दो बार में 5-5 लाख रुपये यूनिवर्सिटी के बैंक खाते में जमा कराकर दाखिला पत्र जारी किया गया। आरोप है कि उसके बाद लव व कुश ने विश्वास में लेकर अपने व निलेश के बैंक खाते में 70.51 लाख रुपये जमा करा लिए थे, लेकिन फीस यूनिवर्सिटी में जमा नहीं की। जिस पर उसके बेटे का दाखिला रद्द कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों से पैसे वापस करने की मांग की तो जान से मारने की धमकी दी। अगस्त, 2025 में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। अब कोर्ट ने निलेश, लव और कुश व उनके पिता अवैध किशोर गुप्ता के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed