{"_id":"6a42891308fe20ba3001f2c2","slug":"dfgfdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98737-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सालेपुर के शराब ठेके हटाने की मांग पर भाकियू (बलराज) का डीएम कार्यालय घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सालेपुर के शराब ठेके हटाने की मांग पर भाकियू (बलराज) का डीएम कार्यालय घेराव
विज्ञापन
फोटो
-तीन घंटे चली प्रशासन से वार्ता, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गांव सालेपुर की आबादी और मुख्य मार्ग पर संचालित अंग्रेजी, देशी शराब एवं बीयर के ठेकों को हटाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता परी चौक पर एकत्र हुए और वहां से डीएम कार्यालय की ओर कूच किया।
किसानों के मार्च को देखते हुए प्रशासन ने डीएम कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। मौके पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा, एडीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक और हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। बाद में अधिकारियों ने किसानों को शांत कर वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की डीसीपी ग्रेटर नोएडा और आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक चली। बैठक में संगठन ने ठेकों को तत्काल हटाने की मांग दोहराई। इस मौके पर विजय प्रताप, शौकत अली चेची, रोहित भाटी, विपिन खारी, भूपेंद्र नागर, मांगेराम शर्मा मौजूद रहे।
मोहम्मद बिलाल