{"_id":"6a15981f57772f89a809dee2","slug":"dfgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95831-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रेडर्स मालिक की प्रताड़ना से बेटे ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रेडर्स मालिक की प्रताड़ना से बेटे ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
- मृतक की मां का आरोप, चोरी के झूठे आरोप लगाकर की मारपीट
- गिरफ्तारी तक बेटे का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक्सपो मार्ट स्थित पार्क के पास युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मृतक की मां ने ट्रेडर्श मालिक पर पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका मां ने नॉलेज पार्क को लिखित तहरीर दी है। महोबा निवासी मृतक की मां सावित्री का कहना है कि शिवम (22) रामपुर बीटा-1 स्थित एक ट्रेडर्स दुकान पर नौकरी करता था।
24 मई को शिवम दुकान से घर लौटा तो वह बेहद डरा हुआ और रो रहा था। पूछने पर उसने बताया कि ट्रेडर्स के मालिक ने उस पर झूठा चोरी का आरोप लगाया है। बेरहमी से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तथा बाइक जबरन छीन लिया। मां के अनुसार शिवम को न केवल शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। बल्कि मानसिक रूप से भी तोड़ा गया। उसे बेइज्जत किया गया। इस अपमान और प्रताड़ना से आहत होकर शिवम घर से बाहर चला गया और बाद में उसने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पुत्र की मौत के लिए सीधे तौर पर ट्रेडर्स का मालिक जिम्मेदार है। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती वह अपने पुत्र का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। एसीपी ग्रेटर नोएडा राधा रमण सिंह का कहना है कि तहरीर लेकर जांच होगी।