फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfd

Noida News: कंपनी निदेशक की डीपी व्हाट्सएप पर लगाकर अकाउंटेंट से 94.60 लाख रुपये की ठगी

Sun, 17 May 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
dfgfd
कंपनी निदेशक की डीपी व्हाट्सएप पर लगाकर अकाउंटेंट से 94.60 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

-साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की, सेक्टर-110 में है कंपनी का ऑफिस

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप डीपी और फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर एक कंपनी के अकाउंटेंट से 94.60 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसे फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-110 स्थित एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट अमित कुमार मित्तल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 8 मई को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने अपनी प्रोफाइल फोटो (डीपी) पर कंपनी के निदेशक की तस्वीर लगा रखी थी। आरोपी ने खुद को कंपनी का निदेशक बताते हुए कहा कि एक कारोबारी को तत्काल भुगतान करना है। आरोपी ने अकाउंटेंट से कहा कि कंपनी के आईसीआईसीआई और एचडीएफसी खातों में पर्याप्त धनराशि नहीं है, इसलिए दूसरे खाते में भुगतान करना होगा। इसके बाद आरोपी ने एक बैंक खाता नंबर भेजा और दबाव बनाकर उसमें 94.60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम ट्रांसफर होने के बाद पीड़ित ने जब निदेशक से बात की, तब ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना पुलिस की शुरुआती जांच में जिस खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, उसके संबंध में जानकारी मिली है। पुलिस बैंक से संपर्क कर आगे रकम को होल्ड कराने के लिए प्रयासरत है। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि सभी तथ्यों पर टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed