फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Devotees' car rammed into the container, three people of the same family died

श्रद्धालुओं की कार कंटेनर में घुसी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Sun, 13 Feb 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Devotees' car rammed into the container, three people of the same family died
Devotees' car rammed into the container, three people of the same family died
तावडू। खाटू श्याम के दर्शन कर शुक्रवार रात घर लौट रहे शहर निवासी एक परिवार के तीन सदस्य लज्जा देवी (60), साक्षी देवी (45) और वरुण गोयल (17) की राजस्थान के अलवर चौराहे के नजदीक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजमार्ग पर कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर कंटेनर में जा घुसी। शहर में एक साथ तीन शव पहुंचने से क्षेत्र और घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-13 निवासी पीड़ित परिजन राकेश गोयल निवासी तावडू ने बताया कि शुक्रवार को उनके परिवार के 5 सदस्य कार में सवार होकर खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए निकले थे। रात में ही वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। करीब 2 बजे वह राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर अलवर तिराहे के नजदीक पहुंचे तो उनके आगे चल रहे एक कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी कार असंतुलित होकर कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लज्जा देवी (60), साक्षी देवी (45) और वरुण गोयल (17) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक अनिल गोयल और 7 साल की बच्ची को गंभीर चोटें आईं हैं, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने सभी के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें सौंप दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed