फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Development work worth 31 lakhs started in Neemka

Noida News: नीमका में 31 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

Wed, 25 Jun 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Development work worth 31 lakhs started in Neemka
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर के नीमका गांव में विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 31 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। ग्रामीण विकास के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए गांवों का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कथन की जब तक भारत का गांव सशक्त नहीं होगा, तब तक विकसित भारत की कल्पना अधूरी रहेगी को हमे आगे बढ़ना है। हमारी प्राथमिकता में जेवर क्षेत्र का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। विधायक ने अधिकारियों को विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर महेन्द्र सिंह फौजी, महावीर सिंह, तहसीलदार तनुजा निगम, कोतवाली प्रभारी जेवर संजय सिंह और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed