फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Development of girl students will be done by paying attention to education and health

शिक्षा और सेहत पर ध्यान देने से होगा छात्राओं का विकास

Tue, 25 Jan 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Development of girl students will be done by paying attention to education and health
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वक्ता।
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर चर्चा की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कुमार ने कहा कि बालिकाओं के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार नियोजन पर ध्यान देने की जरूरत है। जब तक इन पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक किसी भी तरह के विकास की बात अधूरी है, चाहे वह सामाजिक विकास हो अथवा आर्थिक।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां हमारी पहचान हैं। कन्या भ्रूण हत्या मानवता पर कलंक है, इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी काम केवल कानून के बल पर या जबरदस्ती नहीं कराया जा सकता। इसके लिए जागरूकता और मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ भी रही है। जनपद में कोई भी निजी चिकित्सक और अल्ट्रासाउंड संचालक नियम विरुद्ध कोई काम नहीं करें, जो पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम के खिलाफ हो। उन्होंने कहा बालिकाओं के बिना समाज एवं घर परिवार वीरान हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक मृदुला सरोज ने बालिका दिवस को मनाने का मकसद बताया। उन्होंने कहा पीसीपीएनडीटी एक्ट बनने से काफी हद तक कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगी है, पर अभी लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। अल्ट्रासाउंड मशीन बनाने का मकसद लोगों को स्वास्थ्य सहूलियत प्रदान करना था, लेकिन लिंग परीक्षण के रूप में इसका दुरुपयोग हो रहा है। हमें इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी भी मामले में बालकों से कमतर नहीं हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा, पोषण, माहौल और आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उपलब्धि की याद दिलाता है। 24 जनवरी को इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं, इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. रवि पुष्करण, डॉ. देवेन सेठ, डॉ. ममता साहू, डॉ. राजश्री जसुजा, डॉ. तनुप्रिया, डॉ. पार्थ विश्वास, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. आकांक्षा बत्रा, डॉ. विजय गोयल, डॉ. अलका मीना, रविना, कोमल, मनीषा, छाया, कमल, आशुदीप, संध्या यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
घरेलू हिंसा के प्रति किया गया जागरूक
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लायड लॉ कॉलेज में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज हत्या और एंटी रैगिंग आदि विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया। जिला विधि सेवा प्राधिकरण सचिव जयहिंद कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह के दिशा-निर्देशन में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, रन्हेरा, सेलवेशन टिरी स्कूल, स्मारक कन्या इंटर कॉलेज, रियान पब्लिक स्कूल, वीजीएस विजनाथम स्कूल, जेपी इंटरनेशनल स्कूल में विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में बताया गया कि सामाजिक भेदभाव के कारण समाज में बालिकाओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, हिंदी और अंग्रेजी निबंध लेखन आदि आयोजित की गईं। बालिकाओं के महत्व के बारे में लोगों में जागरूक करने के लिए वेबिनार भी आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना रहा।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
सेक्टर-62 स्थित यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (यूपीआईडी) में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। दौरान शिक्षकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और समानता के क्षेत्र में बालिकाओं को सशक्त बनाने में शिक्षा मंत्रालय की उपलब्धि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed