{"_id":"5f2c49c28ebc3e3cc2056e37","slug":"deta-of-plazma-band-get-on-one-place-grnoida-news-noi52819814","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोप्ला योजना से दूर होगी मरीजों को प्लाज्मा मिलने की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोप्ला योजना से दूर होगी मरीजों को प्लाज्मा मिलने की दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एक जगह पर मिलेगा प्लाज्मा बैंकों का डेटा
ग्रेटर नोएडा। होम आइसोलेशन शुरू होने से अस्पतालों में बिना लक्षण वाले मरीजों में कमी आई है, लेकिन गंभीर मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी मिलने में अभी भी दिक्कत आ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पहल कर को-प्ला (कोरेसेंट प्लाज्मा थेरेपी) योजना बनाई है। यह आईसीएमआर के गाइडलाइन के मुताबिक बनाई गई है। जिसके एक तहत सभी अस्पतालों में उपलब्ध प्लाज्मा की जानकारी एक स्थान पर मिल सकेगी। कोविड अस्पतालों में एक टीम का गठन किया गया है। जो प्लाज्मा का हिसाब किताब रखेगी। मरीजों को हो रही दिक्कत देख कर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को को-प्ला योजना शुरू करने को कहा है। सभी एल-2 और एल-3 कोविड अस्पताल प्लाज्मा डोनेट कराने और उसका लेखाजोखा तैयार करने के लिए टीम गठित करेंगे। अस्पतालों के प्लाज्मा बैंक के डाटा को रोज नोडल सेंटर पर इकट्ठा किया जाएगा। जहां संपर्क कर इससे जुड़ी जानकारी ली जा सकेगी। प्रत्येक रक्त समूह के कितने प्लाज्मा यूनिट जिले में मौजूद हैं इसका भी पता चल जाएगा। मरीजों की जरूरत के आधार पर अस्पताल से प्लाज्मा मंगाया जा सकेगा।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मेरी अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई है। इस टीम का नाम शारदा को-प्ला दिया गया है।
डॉ. आशुतोष निरंजन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट शारदा अस्पताल