{"_id":"61b61143063bdf5da0548413","slug":"despite-the-ban-the-plots-are-being-cut-in-the-submerged-area-investigation-started-noida-news-noi620900055","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बावजूद डूब क्षेत्र में काट रहे भूखंड, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बावजूद डूब क्षेत्र में काट रहे भूखंड, जांच शुरू
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भूमाफिया द्वारा अवैध प्लाटिंग करने वाली जगह पर लगा चेतावनी बोर्ड। संवाद
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में अवैध निर्माण के कारण दो इमारतें गिरने से नौ लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही, दादरी के चिटहेरा भूमि घोटाले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। अब ग्रेनो वेस्ट के डूब क्षेत्र में रोक के बावजूद भूखंड काटने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत लखनऊ तक के अधिकारियों से की गई है। भूमाफिया के दुस्साहस का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का हवाला देकर निर्माण पर प्रतिबंध के चेतावनी बोर्ड के पास ही भूखंड काटे जा रहे हैं। इस संबंध में ट्विटर आदि पर की गई शिकायतों के आधार पर सेंट्रल जोन के एसीपी योगेंद्र सिंह ने जांच शुरू कर दी है।
बिसरख गांव निवासी देवेंद्र सिंह और उनके बेटे हरेंद्र सिंह ने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि डूब क्षेत्र में भूमाफिया अवैध निर्माण व भूखंड काटकर कब्जा कर रहे हैं, जबकि 28 अक्तूबर को मामले की शिकायत करने पर इसे रोकने का आदेश जिलाधिकारी कार्यालय से जारी किया गया था। इसी जगह एनजीटी के आदेशों के मद्देनजर हैंड वर्क्स खंड, आगरा नहर विभाग ने चेतावनी बोर्ड लगाया हुआ है। इसमें साफ लिखा गया है कि एमनाबाद तटबंध व हिंडन के बीच डूब क्षेत्र में कृषि कार्य के अतिरिक्त पक्का निर्माण, भूखंड काटना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
भूमाफिया के चंगुल में फंस रहे लोग
डूब क्षेत्र में लंबे समय से सख्त कार्रवाई न होने से लगातार अवैध निर्माण व भूखंड काटकर बिक्री का खेल जारी है। कई बार इन मामलों में केस दर्ज भी किए गए, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से भोले-भाले लोग भूमाफिया के चंगुल में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र सिंह, एसीपी सेंट्रल जोन