फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deputy Commissioner Krishna Kumar took over

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 9वीं से 12वीं तक के बच्चे ही लेंगे हिस्सा

Wed, 04 Aug 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Krishna Kumar took over
Deputy Commissioner Krishna Kumar took over
फिरोजपुर झिरका। तहसीलदार राकेश छोंकर ने बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में नगर पालिका, पुलिस, लोक निर्माण, कृषि विभाग, मार्केट कमेटी, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 9वीं से 12वीं तक के छात्र ही हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार मनाया जाएगा। सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने शहर के नवाब शमशुद्दीन स्टेडियम की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा मंच की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सौंपी। स्टेडियम में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड में केवल 9वीं से 12वीं तक के बच्चे ही हिस्सा ले सकेंगे। कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु यह निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर डीएसपी चंद्रपाल बिश्नोई, पीडब्ल्यूडी एसडीओ आस मोहम्मद, थाना प्रबंधक रमेश चंद, रेंजर सुनील जैन, एसडीओ भगवान दास, खाद्य आपूर्ति अधिकारी अशोक रोहिल्ला, हाजी शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed